
सिंधानिया ग्रुप ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नए डेयरी ब्रांड मलाई धारा का भव्य लॉन्च किया है। 100 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स की मौजूदगी में लॉन्च किए गए इस ब्रांड का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक शुद्ध, ताज़ा और उच्च-गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद पहुँचाना है।
21 दिसंबर 2025 को किए गए इस औपचारिक लॉन्च में दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ, दूध सायीदारी सहित कई उत्पादों को प्रस्तुत किया गया। मलाई धारा का लक्ष्य उपभोक्ताओं को बिना किसी मिलावट के प्राकृतिक और पौष्टिक डेयरी समाधान प्रदान करना है।
विशेषताएँ
-
शुद्धता, ताजगी और प्राकृतिक स्वाद
-
आधुनिक तकनीक व स्वच्छ उत्पादन प्रक्रिया
-
स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी
-
उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुँचाने का संकल्प
कंपनी के अनुसार सारे उत्पाद पूरी सावधानी और प्राकृतिक अच्छाइयों के साथ तैयार किए जाते हैं। खास बात यह है कि दूध और अन्य कच्चा माल स्थानीय किसानों से लिया जाता है ताकि गुणवत्ता, ताजगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था—दोनों को मजबूती मिले।